
मुंबई में महेंद्र सिंह धोनी का नया बंगला बन रहा है, उसी को देखने के लिए वो यहां गए हैं (फाइल फोटो)
टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने मुंबई जाने के लिए रांची एयरपोर्ट से शाम 7:55 बजे की फ्लाइट ली. सूत्रों के मुताबिक वो मुंबई में निर्माणाधीन अपने नए बंगले का निरीक्षण करने गए हैं. माही कुछ दिन पहले ही दुबई से छुट्टियां मनाने के बाद अपने होम टाउन रांची (Ranchi) लौटे थे
- News18Hindi
- Last Updated:
January 13, 2021, 11:57 PM IST
रांची लौटने के बाद धोनी ने अपने फार्म हाउस में उगी रसीली स्ट्रॉबेरी खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी. धोनी ने लिखा था कि अगर वो इसी तरह अपने फार्म हाउस में आकर स्ट्रॉबेरी खाते रहे तो बाजार के लिए फार्म हाउस से भेजी जाने वाली स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी. वहीं, दो दिन पहले माही जेएससीए स्टेडियम स्थित जिम में एक्सरसाइज करते नजर आए थे.
दरअसल धोनी जब भी अपने होम टाउन रांची आते हैं तो अपने फार्म हाउस और जीएसपीए स्टेडियम जाना नहीं भूलते. माही के इजा फार्म हाउस में इस बार बड़े पैमाने पर सब्जी और फलों की खेती की गई है. सब्जियों की खेती में धोनी को मटर सबसे ज्यादा पसंद है. वहीं, फलों की खेती में उन्हें स्ट्रॉबेरी खास तौर पर भाता है.

धोनी ने पिछले दिनों अपने फॉर्म हाउस में उगाई गई स्ट्राबेरी खाया था जिसकी एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी (साभार: सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो से इमेज ग्रैब)
अपने 43 एकड़ के फार्म हाउस में उनकी पसंद की सब्जियों और फलों की खेती की गई है. अभी फार्म हाउस में कई और सब्जी और फल लगाने की दिशा में काम चल रहा है. इसके अलावा धोनी ने मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले झाबुआ से विशेष कड़कनाथ मुर्गों के चूजों को बड़ी संख्या में रांची मंगवाया है. धोनी इन्हें पोलट्री में पालना चाहते हैं. (संजय सिन्हा की रिपोर्ट)